{"_id":"5a3d59d54f1c1bf61b8b4a42","slug":"121513970133-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव सेवा ही माधव सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव सेवा ही माधव सेवा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय भवन के सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद साव के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुुए कहा कि समाज को उच्च आयाम देने के लिए बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ साथ बहू बेटियों का सम्मान भी आवश्यक है। सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने के लिए मानवता के आधार पर रक्तदान करके मानव जीवन बचाने का प्रयत्न करना चाहिए। क्योंकि मानव समाज की सेेवा भी माधव सेवा के सदृश मानी जाती है।
स्वागत समारोह के पूर्व मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु संत गणिनाथ के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. राम गोपाल गुप्त ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, कुबेर प्रसाद गुप्त, रामदास गुप्त, डा. विनोद गुप्त, आशा साव ने भी संबोधित किया। सुनीता एवं वंदना गुप्ता ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। दयाशंकर गुप्त ने गुरु वंदना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अशोक कुमार आर्य, दिलीप गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आनंद गुप्ता, हेमराज मद्घेशिया, अमरनाथ मद्घेशिया, स्वामीनाथ, अनुप मद्घेशिया, गोविंद आदि रहे।