{"_id":"6712af88f1a40c080c0e79c4","slug":"12-thousand-applications-received-for-165-posts-of-anganwadi-workers-mau-news-c-295-1-mau1001-119242-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 165 पदों \nके लिए आए 12 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 165 पदों के लिए आए 12 हजार आवेदन
विज्ञापन
जिले के नौ ब्लॉकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर काफी समय से खाली 165 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसको लेकर 12 हजार आवेदन आए हैं, विभाग ने इन खाली पदों पर दो माह के भीतर चयन प्रक्रिया का दावा किया है। यह चयन प्रक्रिया पहले ही होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते यह दो माह तक रोक दी गई थी।
जिले के नौ ब्लॉकों में 2587 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,587 पद हैं। वर्तमान में इसके सापेक्ष 2,336 तैनात हैं, यानी 239 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं सहायिका के 2,213 में से 1,660 सहायिकाएं तैनात हैं।
जिसको देखते हुए पहले इंटर पास 71 सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर प्रमोट किया गया। इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 165 पद रिक्त चल रहे हैं। जिसको लेकर मार्च में इस पद को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि 165 आंगनबाड़ी के पद को लेकर 12 हजार आवेदन है। यानी एक पद पर 72 अभ्यथियों का आवेदन पड़ा है, जहां आवेदन की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओटीपी के आधार पर पोर्टल पर ब्रॉडशीट जनरेट करने के लिए 15 दिन की अवधि निर्धारित की गई है।
साथ ही शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार चयन प्रक्रिया सात दिनों में पूरी करनी है। चयनित कार्यकर्ता के अभ्यर्थियों के अभिलेखों को डाउनलोड कर अभिलेखों का भौतिक सत्यापन 15 दिनों के अंदर करना है। साथ ही नियुक्ति पत्र भर्ती पोर्टल पर तैयार करने की तिथि सात दिन निर्धारित की गई है।
क