फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 static magistrates and 24 supervisors will be deployed at 12 examination centers

Mau News: 12 परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 24 पर्यवेक्षक

Fri, 30 May 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
12 static magistrates and 24 supervisors will be deployed at 12 examination centers
मऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि एक जून 2025 को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 6020 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 24 पर्यवेक्षक, तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह परीक्षा एक जून को दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र या तो राजकीय कॉलेज हैं या तो सहायता प्राप्त अनुदानित कॉलेज हैं। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। अतः सभी लोग परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें। वहां पर अन्य भौतिक सुविधाएं जैसे सीसीटीवी कैमरा की सक्रियता, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, शौचालय, शुद्ध पेयजल, विद्युत एवं जनरेटर आदि का पूर्व में ही अवलोकन कर उसे दुरुस्त करा लें। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भी गहनता से अध्ययन करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी सिंह, जनपद के नोडल अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के दो प्रतिनिधि के अलावा समस्त केंद्र प्रतिनिधि, केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed