फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 people's houses have been absorbed in Saryu in four days

सरयू में चार दिन में समा चुके हैं 12 लोगों के घर

Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
12 people's houses have been absorbed in Saryu in four days
दिंटोलिया गांव में सरयू नदी में कटान के बाद विलीन होता घर।संवाद - फोटो : MAU
मधुबन। क्षेत्र के बिंदवलिया में कटान के चलते चार दिनों में कुल 12 लोगों के घर सरयू में समा चुके हैं। शनिवार की देर शाम गांव निवासी सदानंद का पक्का घर उसकी आंखों के सामने नदी में समा गया। मकान जमीन में समाने के बाद परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

मधुवन तहसील क्षेत्र के देवारा में सरयू नदी के सबसे अंतिम छोर पर बसे बिंदटोलिया गांव के पास नदी अत्यंत तेजी से कटान कर रही है। जिससे अब तक इस गांव के दर्जनों लोगों के खेत एवं रिहायशी मकान नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। पिछले दो दिनों तक हुई भारी बारिश से नदी उफान पर है और कटान भी अपने पूरे चरम पर है। बिंदटोलिया गांव वालों की मानें तो कटान से पिछले तीन चार दिनों में ही गांव के सदानंद, संजीव, सुरेंद्र, सतीश, रमेश, चंदन, बिक्रम, रामजी, पलटन, पूरन, अजित, बाबूलाल सहित 12 से अधिक लोगों के मकान एवं करीब 30 एकड़ खेती योग्य भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। नदी की कटान से गांव का क्षेत्रफल सिमट रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यदि कटान इसी रफ्तार से होती रही तो फिर एक दिन इस गांव का वजूद ही समाप्त हो जाएगा। वहीं पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से सरयू नदी का पानी भी अब फिर से बढ़ने लगा है। हालांकि इस बीच राहत की बात रही कि नदी का पानी बहुत तेजी के साथ नहीं बढ़ रहा है। हाहा नाला रेगुलेटर पर पिछले 24 घंटे के दौरान नदी के पानी में मात्र 5 सेंटीमीटर की वृद्धि ही दर्ज की गई है और यहाँ नदी अभी भी खतरा के निशान से 91 सेंटीमीटर नीचे है। मगर सरयू नदी की कटान देवारा के लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed