फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 complaints came in public hearing, seven were resolved

Mau News: जनसुनवाई में आईं 12 शिकायतें, सात का किया समाधान

Tue, 17 Dec 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
12 complaints came in public hearing, seven were resolved
नगरवासियों के शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगरपालिका के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियाें की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 12 मामले आए। इसमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शासन की तरफ से संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत प्रत्येक सोमवार को नगर निकायों में जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस अवसर पर जल निकासी, खड़ंजा, सफाई, बिजली, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण आदि से संबंधित मामले आए। जिसमें से पांच शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगरवासियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, राजू कुमार, जलकल जेई-पंकज कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed