फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   117 new patients found on second day also

दूसरे दिन भी मिले 117 नए मरीज

Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
117 new patients found on second day also
चिरैयाकोट के वार्ड महतवाना वार्ड में कोरोना की एंटीजेन जांच करतीं स्वास्थ टीम। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना की रफ्तार दूसरी दिन भी अपने चरम सीमा पर रही। कोरोना संक्रमण का ग्राफ दूसरे दिन भी 100 के आंकड़े को पार करते हुए 117 मरीजों पर थमा। बीते दो दिन में 268 नए मरीजों के मिलने से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 615 तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को मिले मरीजों में नगर क्षेत्र के अलावा परदहा ब्लाक के 14 जबकि घोसी ब्लाक के 11 मरीज है। संक्रमित मरीजों में जिला अस्पताल के चिकित्सक, घोसी सीओ भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1452 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई।इसमें 98 लोग संक्रमित मिले। जबकि 488 आरटीपीसीआर की आई जांच रिपधोर्ट में 18 तथा ट्रूनॉट जांच में एक संक्रमित मिला। बताया कि संक्रमित मरीजों में नगर के महिला थाने से एक, मुंशीपुरा से चार, मिर्जाहादीपुरा से दो, बकवल से दो, अस्तुपूरा से दो, फातिमा अस्पताल से एक, जिला अस्पताल से एक, मदनपुरा से दो, ब्रहम्स्थान से तीन, कोतवाली से एक, सीओ घोसी, निजामुद्दीनपुरा से तीन, बरपुर से एक, भीटी से एक, सहादतपुरा से दो, घोसी ब्लाक में 11, परदहा ब्लाक में 14, रतनपुुुरा ब्लाक में 3 सहित जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 117 नए संक्रमित मरीज मिले है। दो दिनों में 268 नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ अब 3 हजार 789 पहुंच चुका है।इसमें 3135 रिकवर हो चुके है, 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 615 मरीजों में 465 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 24 घंटे में 182 से बढ़कर 239 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed