फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मेगा ब्लाक से तीन ट्रेनें हुई निरस्त, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मेगा ब्लाक से तीन ट्रेनें हुई निरस्त, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Tue, 29 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लाक से तीन ट्रेनें हुई निरस्त, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
मऊ। जखनिया- सादात रेलवे स्टेशन तथा पिपरीडीह-मऊ स्टेशन के बीच अंडर पास का कार्य शुरू होने से सोमवार को पांच घंटे का ब्लाक रहा। इससे तीन पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया, वहीं कृषक एक्सप्रेस को मऊ से टर्मिनेट कर दिया गया। यह ट्रेन वाराणसी की बजाए मऊ से ही लखनऊ के लिए रवाना की गई। कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। तीन ट्रेनों के निरस्त होने तथा एक ट्रेन के वाराणसी तक न जाने के चलते ट्रेनों के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, सबसे ज्यादा दिक्कत दूरदराज से आने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे ने जखनिया और सादात रेलवे स्टेशन के साथ पिपरीडीह-मऊ रेलवे स्टेशन के बीच अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू किया। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मेगा ब्लाक की स्वीकृति ली गई थी। इस कारण मऊ से प्रयागराज जाने वाली डीएमयू पैैसेंजर अप और डीएमयू पैैसेंजर डाउन स्थगित रही। इसी तरह से मऊ से वाराणसी जाने वाली मडुआडीह पैसेंजर और वाराणसी से भटनी जाने वाली भटनी पैसेंजर भी सोमवार को निरस्त रही। जबकि लखनऊ से वाराणसी सिटी को जाने वाली कृषक एक्सप्रेस को मऊ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसे शाम को वापस लखनऊ के लिए मऊ से रवाना किया गया। उधर, मेगा ब्लाक को लेकर सोमवार को तीन पैसेंजर ट्रेन के निरस्तीकरण को लेकर पूर्व में कोई सूचना न देने से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं कृषक के भी वाराणसी जाने के बजाए मऊ से टर्मिनेट होकर लखनऊ जाने से यात्री परेशान रहे। प्रयागराज जाने वाली डीएमयू पैसेंजर के निरस्त होने से कुंभ को जाने वाले यात्री परेशान रहे। यहीं सुबह आठ बजे दादर एक्सप्रेस के निकलने के बाद वाराणसी रूट पर दोपहर तक कोई ट्रेन न होने से जहां कई यात्री कई घंटे इंतजार के बाद लिच्छवी से रवाना हुए तो कई बसों और दूसरे वाहनों से रवाना हुए। वहीं मेगा ब्लाक के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन भी प्रभावित रहा, इससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इस बाबत पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण के लिए मेगा ब्लाक के चलते तीन ट्रेनों को निरस्त किया गया था।
विज्ञापन

पांच दिन में दूसरी बार मेगा ब्लाक से प्रभावित हुई यात्रा
मऊ। रेलवे द्वारा पांच दिन में दूसरी बार मेगा ब्लाक लिया गया। इससे पहले 23 जनवरी को चार सादत-जखनिया रेलवे स्टेशन के बीच अंडर पास के निर्माण के चलते चलते चार घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। जबकि तीनों पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर कृषक एक्सप्रेस को मऊ से टर्मिनेट कर लखनऊ के रवाना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सूचना न होने से यात्रियों की हुई फजीहत
मऊ। दोनों रेल मार्गों पर मेगा ब्लाक लेने और पांच घंटे तक रेलों का संचालन बाधित रहने की कोई सूचना रेलवे द्वारा पहले से प्रसारित नहीं की गई थी। सोमवार को वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों की भर्ती परीक्षा थी। तीन शिफ्टों में होने वाली इस परीक्षा में दूसरी और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह की ट्रेनों से जाने की योजना बनाए थे। ट्रेनें निरस्त होने से इन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed