{"_id":"5bfc232abdec2241ce726257","slug":"11543250730-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मसभा में 15 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर जताया हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मसभा में 15 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर जताया हर्ष
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक सोमवार को सहादतपुरा स्थित विहिप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में 25 नवंबर को अयोध्या धर्मसभा में जिले से 15 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर खुशी जाहिर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि अयोध्या में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्ग वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के दिन रात की मेहनत का नतीजा है कि जिले से इतनी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह का जोश दिखाया है वह काबिले तारीफ की है। जिला कार्याध्यक्ष भानू प्रकाश पांडेय ने कहा कि अयोध्या में उमड़ा जन सैलाब देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि शीघ्र ही शीघ्र भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर मनोज, अभिषेक भारद्वाज, सुजीत भारद्वाज, अमितोष तिवारी, शैलेंद्र मौर्य, कौशल कुमार, गुलशन राजभर, अतुल पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।