{"_id":"5bd73981bdec22696c1d1b13","slug":"11540831617-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की अधिगृहीत जमीन और दुकानों के मुआवजे निर्धारण में गड़बड़ी और हो रही धांधली के विरूद्ध भाकपा माले अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआगोदाम बाजार में सोमवार को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा।
माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और देश की रक्षा के नाम पर धांधली मचाई है। सभी दलों को संगठित होकर केंद्र सरकार की लूट और धांधली के विरूद्ध संघर्ष जारी रखना होगा। भाकपा माले के अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के प्रदेश सचिव श्रीराम चौधरी ने कहा कि मोदी योगी सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, बुनकर, व्यापारी और महिला कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। लोगों में डर है कि सरकार कब किस मजदूर को काम से बाहर निकाल दे। कहा कि यह आंदोलन बढुआ गोदाम बाजार के मुआवजे में हो रही धांधली के खिलाफ है जब तक मोदी योगी सरकार इंसाफ नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान वसंत कुमार, विनोद कुमार सिंह, टेलहू राम, देवनाथ यादव, अखिलानंद पांडे, राम अवध, शिवमूरत गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश राम, सतिराम यादव, रामप्रवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।