{"_id":"5bc38c38bdec226993577b02","slug":"11539542072-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और पानी के लिए पूजा समिति ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और पानी के लिए पूजा समिति ने किया सड़क जाम
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। शहर के बालनिकेतन से बलिया मोड़ तक जाने वाली सड़क में गढ्ढों को भरने और पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की मांग को लेकर पूजा समिति ने हट्ठी मदारी के पास लारी रोड जाम कर दिया। एक घंटे बाद अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर जाम हटवाया। बाल निकेतन क्रासिंग के पास से ढ़ेकुलिया घाट पुल होते हुए ख्वाजाजहांपुर हाइवे में जुड़ने वाली सड़क को हट्ठीमदारी मुहल्ले में काफी जर्जर हो गई है। इसमें बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। शहर कोतवाली में हुईशांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने इस सड़क की बदहाली का जिक्र करते हुए इसकी मरम्मत की मांग किया था। लेकिन पांच दिन बाद भी इस सड़क की मरम्मत की कोई कवायद न होती देखकर पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार की दोपहर में हट्ठीमदारी मुहल्ले के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद जानकारी पाकर सीआरओ हंस राज,सिटी मजिस्ट्रेट बी प्रसाद, सीओ सिटी राजकुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे।अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से वार्ता की। समिति के सदस्यों ने सड़क की तत्काल मरम्मत शुरु कराने और मुहल्ले में पेय जलापूर्ति में सुधार कराने की मांग किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी दोनों मांगों पर तत्काल कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क के गढ्ढों की मरम्मत भी शुरु करा दी।