फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शारदा सहायक खंड 32 में एक माह से नहीं आ रहा पानी

शारदा सहायक खंड 32 में एक माह से नहीं आ रहा पानी

Fri, 31 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक खंड 32 में एक माह से नहीं आ रहा पानी
धान की सिंचाई के समय शारदा सहायक खंड 32 पानी न छोड़े जाने से किसानों की समस्या गहराती ही जा रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की भी दयनीय स्थिति होने से उन्हें नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। परेशान किसानों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया बावजूद नहर मेें पानी नहीं छोड़ा जा सका है।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 क्षेत्र के दतौड़ा, मुुबारकपुर, मेउड़ीकला, गाढ़ा, रतनपुरा, जोगापुर सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरी है। किसानों के अनुसार एक नहर में एक माह से पानी न आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। धान की फसल में सिंचाई की जरूरत है। लेकिन नहर में पानी कब छोड़ा जाएगा लोगों को पता नहीं चल पा रहा है। अघोषित बिजली कटौती तथा ट्रिपिंग के चलते लगातार पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। पंपिंगसेट से सिंचाई करने पर 120 से 130 रुपये प्रति घंटे देेना सभी किसानों के वश की बात नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रविंद्र सिंह, वशीर अहमद, रविंद्र सिंह, रामप्रवेश कन्नौजिया, टुन्ना सिंह, सत्येंद्र कुमार का कहना था कि सिंचाई महकमे की ओर से नहर में पानी न छोड़े जाने से खेती किसानी भगवान भरोसे हो रही है। धान की फसल की सिंचाई की जरूरत है, लेकिन नहर में एक माह से पानी नहीं छोड़ा जा सका है। निजी संसाधनों से अधिक पैसा देने के बाद भी समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। सिंचाई व्यवस्था नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed