{"_id":"5b4a3e764f1c1b52748b4bbe","slug":"11531592310-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए दिन ठप हो रहा बीएसनल का नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए दिन ठप हो रहा बीएसनल का नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। आए दिन गायब होने वाले बीएसएनएल नेटवर्क ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। नेटवर्क न होने से जहां लैंडलाइन फोन डेड हो जाते हैं, वहीं बैंकों व साइबर कैफे का भी काम ठप हो जा रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या को दूर करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है।
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह कस्बे में पिछले एक माह से बीएसएनल का नेटवर्क समस्या बनकर रह गया है। नेटवर्क न होने के चलते मोबाइल में जहां टावर नहीं पकड़ रहे हैं, वहीं पकड़ने के बाद आवाज साफ न होना, बात करते-करते कट जाना आम बात हो गई है। बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए पिपरीडीह में दूर संचार केंद्र की स्थापना तो की गई है लेकिन बदहाली ने नेटवर्क की समस्या को स्थाई बना दिया है। इस समस्या की वजह से कस्बे के पिपरीडीह, भार, उस्मानपुर, ताजपुर, पतिला, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, मजखनी, ओन्हाईच, वनदेवी, पहाड़पुर सहित 50 गांवों में नेटवर्क न होने से जहां ग्रामीण परेशान हैं, वहीं कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साइबर कैफे पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। आनलाइन फार्म भरने वाले विद्यार्थी भी दिन भर नेटवर्क का इंतजार कर रहे हैं।
उपभोक्ता अमित सिंह, गिरीश, गुड्डू, रजापत, हीरा, सुबोध, प्रदीप, संजय का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा अब पूरी तरह से बदहाल हो गई है। आए दिन नो नेटवर्क की समस्या आम बात हो गयी है। कभी कभी तो मोबाइल पर नेटवर्क का निशान दिखता है पर बात नही हो पाती है।
विज्ञापन
दूरसंचार केंद्र मऊ के जेटीओ हरिश चौरसिया का कहना है कि दो दिन पूर्व हुई बरसात के दौरान बीटीएस पर आकाशिय बिजली गिर गई थी। इस कारण उसमे लगा कार्ड जल गया। तकनीशियन की मदद से उसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही सुविधाएं बहाल हो जाएंगी।