फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा हैं हड्डी, चमड़ा गोदाम

घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा हैं हड्डी, चमड़ा गोदाम

Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा हैं हड्डी, चमड़ा गोदाम
ब्लाक के रतनपुरा-ठैंचा मार्ग स्थित हड्डी और चमडा गोदाम लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। दोनों गोदामों से निकलने वाले गंदगी और दुर्गंध के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो रहा। कई बार इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके है। लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रतनपुरा-ठैंचा मार्ग स्थित चमडा गोदाम से सटे जल निगम कार्यालय, बिजली विभाग और ब्लाक कार्यालय होने के साथ इंटर कॉलेज और दूसरे निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान संचालित होते है। साथ ही पास में ही कई रिहायशी मकान बने है। ऐसे में दोनों गोदामा से निकलने वाली भीषण दुर्गंध से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। पं गिरधर शर्मा का कहना है कि आबादी के बीचो-बीच हड्डी एवं चमडा गोदाम पर्यावरण के लिए भी खुली चुनौती है। क्षेत्रवासी विंध्याचल प्रसाद , संतोष कुमार ,मोहन कुमार गुप्ता ,सुरेंद्र गुप्त, विनोद कुमार, जय हिंद यादव का कहना है कि कई बार समस्या को लेकर प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत दर्ज करा चुके है। बावजूद आज तक गोदामों को बस्ती के बजाए निर्जन स्थान पर ले जाने की कवायद नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed