{"_id":"5b0305de4f1c1bdc408b6bf4","slug":"11526924766-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे पक्ष के लोगों ने बस के खलासी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे पक्ष के लोगों ने बस के खलासी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोढ़ पर बीते दिनों बोलेरो सवार द्वारा बस का नंबर लगाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना थमने की बजाय बढ़ती जा रही है। इसक्रम में सोमवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने हमलावर पक्ष के बस को रोकर उसके खलासी को बुरी तरह से पीटा। इस संबंध में बस संचालक ने सोमवार की देर शाम को सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताते चले प्राइवेट वाहन संचालित करने के दौरान नंबर लगाने के विवाद को लेकर बीते गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने अदरी मोड़ पर मौजूद बस संचालक को बुरी तरह से पीटा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद भी गुरुवार को हुई मारपीट के प्रतिशोध को लेकर सोमवार को दूसरे पक्ष के बस के चालक और खलासी को अदरी मोड़ पर रोकर पीटा। सोमवार को हुई इस घटना के बाबत बस के मालिक स्वामी आस नारायण सिंह ने सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने दर्ज मामले में दीपेंद्र, प्रदीप पुत्र जगदीश, प्रमोद पुत्र डोढ़ा यादव सहित पांच को आरोपित किया है।