फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तहसील बार का शपथ समारोह

तहसील बार का शपथ समारोह

Fri, 22 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
तहसील बार  का शपथ समारोह
मधुबन। तहसील के बैठक हाल में गुरुवार को तहसील बार का शपथ समारोह का कार्यक्रम हुआ। तहसील बार एशोसिएशन मधुबन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के सदस्य अखिलेश पांडेय व पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल पांडेय ने शपथ दिलाई।समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेन्द्र नाथ मिश्र और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्णशंकर मद्धेशिया थे।इस अवसर पर जिले सहित आस पास के अधिवक्ता उपस्थित थे। गुरुवार को तहसील के हाल में अरुण कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभयनारायन मौर्य,मंत्री मुहम्मद तारिक जमाल,कोषाध्यक्ष के रूप में विभव विभूषण काने ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र,साधारण उपाध्यक्ष रघुवीर कुमार मौर्य,संयुक्त मंत्री सत्येंद्र नाथ पांडेय और संजय यादव को ऑडिटर पद की शपथ दिलाई गई।इसके अलावा आनंद कुमार त्रिपाठी,हसीन अहमद खान,शाह मुहम्मद अहमद,वीरेंद्र यादव, धीरज कुमार मिश्र और धनन्जय पाठक ने सदस्य के रूप में शपथ लिए।इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के महत्वपूर्ण अंग है।मेरी अपील है कि तहसील मे सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में अधिवक्ताओं का सहयोग जरूरी है तभी बार और बेंच की गरिमा बनी रहेगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय मंत्री रितेश श्रीवास्तव,भूत पूर्व मंत्री अतुल राय,रमेशचंद मिश्र,विमल श्रीवास्तव,सत्यराम यादव,सन्तोष पांडेय,राजेश सिंह,तुंगनाथ चौबे,सूर्यभान राजभर,प्रेमसागर सिंह,रामाश्रय मल्ल,कल्पनाथ यादव,शमसुद्दीन धनन्जय पांडेय सहित जिले के अधिकांश अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed