{"_id":"59d529814f1c1bb0538b5b02","slug":"11507142017-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दुर्गापूजा, दशहरा, भरत मिलाप और मोहर्रम पर्व पर बेहतरिन काम करने पर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने मातहतों का उत्साह वर्धन् करते हुए कहा कि परंपरा के तहत जिले में पर्व को संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने जिस लगन से काम किया वह काबिले तारीफ रहा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने शिवाजी शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक ,राजकुमार क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक अशेष पाल सिंह अभिसूचना इकाई , कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र,यूपी 100 डायल के इंसपेक्टर केके पांडेय स्वाट प्रभारी आनंद कुमार सिंह , उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह , कोतवाली के उपनिरीक्षक ब्रम्हादीन पांडेय , चौकी प्रभारी हट्ठी मदारी अब्दुल कादिर,विनोद तिवारी चौकी प्रभारी खीरी बाग,नवल किशोर प्रभारी चौकी भीटी ,बृजेश कुमार राय थाना दक्षिण टोला ,सुशील कुमार सिंह अभिसूचना इकाई ,एचसीपी जमीलुद्दीन खॉ अभिसूचना इकाई,शिवनाथ सिंह आपरेटर रेडियो शाखा,सुरेश यादव पेशी अपर पुलिस अधीक्षक ,अमित कुमार पटेल पीआर सेल ,अंकुर कुमार शुक्ला ड्युटी सेल कोतवाली , रीतू ड्यूटी सेल कोतवाली ,स्वामीनाथ ड्यूटी सेल कोतवाली ,शोभनाथ यादव थाना दक्षिण टोला ,संजय सिंह सर्विलांस सेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया ।
विज्ञापन