{"_id":"59d5269a4f1c1b72548b5ab9","slug":"11507141274-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं को दावत दे रहा खुले में रखा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं को दावत दे रहा खुले में रखा ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय। विकास खंड बड़राव अन्तर्गत ग्राम पंचायत भिखारीपुर के मौर्य बस्ती के मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग की ओर से जमीन पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाकर अपने कार्य की इतिश्री कर लिया गया है। यह विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन पर बिना सुरक्षा जाली के खुले में लगाए गए हैं। जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते विद्युत विभाग अगर नहीं चेता तो इसका खामियाजा जनसामान्य को भुगतना पड सकता है। इस बाबत ग्रामीण सुरेश प्रजापति, जयप्रकाश मौर्य, उपेंद्र मौर्य का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगभग दो वर्षों से रास्ते पर खुले में लगाकर छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्रतिदिन जान जोखिम में डालना पड़ता है। गांव के राजकुमार, शिवकुमार का कहना हैं कि इस खुले विद्युत ट्रांसफार्मर को रास्ते से हटवाकर किसी ऊंचाई रखवाने और उस पर जाली लगवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन आज तक विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता नदवासराय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस बात की सूचना अधिशासी अभियंता को दी गई है।