फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना
मऊ। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ता के साथ गत दिनों हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा अधिवक्ता के ऊपर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमें को स्पंज करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिले के सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। अधिवक्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आवाह्न पर तहसील मुहम्मदाबादगोहना में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तथा अधिवक्ता के विरुद्व दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमें को वापस लेने सहित अन्य मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि जिलाधिकारी ने मामले में समय बीत जाने के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने तथा अधिवक्ता के विरुद्व दर्ज फर्जी मुकदमें को वापस न लिए जाने पर अफसोस जताया। साथ ही जिलाधिकारी से मांगो पर गंभीरता से विचार कर उसे पूरा किए जाने की मांग किया। धरना को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के साथ ही जिले के चारो तहसीलों के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री उपेंद्र चौहान ने बताया कि धरना शुक्रवार को भी जारी रहेगा। धरना की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार के एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिवशंकर राय तथा संचालन अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और मंत्री उपेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। धरना प्रदर्शन में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयबहादुर पांडेय, महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय, तहसील सदर बार के अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह , मंत्री बालमुकुंद सिंह, तहसील मुहम्मदाबादगोहना बार के फिरोज अहमद, घोसी के अध्यक्ष प्रेमचंद राय, शमशाद अहमद, चंद्रशेखर उपाध्याय, हरिश्वरलाल, कमला यादव, पवन श्रीवास्तव, अजीतलाल श्रीवास्तव, दारोगा भिसंह, संजय सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed