{"_id":"598f4eda4f1c1b966c8b4ba7","slug":"11502564058-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर जलने से बीते एक सप्ताह से ठप है पेयजल आपूरक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर जलने से बीते एक सप्ताह से ठप है पेयजल आपूरक्ति
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा । कोपागंज ब्लॉक के कसारा बाजार में पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित ओवर हेड टैंक का मोटर जलने से बीते एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। बरसात के इस मौसम में अचानक उत्पन्न हुई इस समस्या और विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं। लाखो की लागत से तैयार इस ओवरहेड टैंक का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा हैं। जिसकी चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
बताते चले कसारा बाजार में ओवर टैंक का निर्माण 1978 में 29 लाख की लागत से हुआ था। जिससे क्षेत्र के कसारा, इंदारा, रईसा, लैरो, मुहम्मदपुर, करीमाबाद, इंदारा बाजार, सहित दर्जनों गांव में पानी की आपूर्ति होने लगी है। ओवर हेड टैंक स्थापित होने के बाद से लोग धीरे-धीरे उस पर आश्रित हो गए। इसके चलते लोगों ने अपने हैंडपंपों के रख रखाव पर ध्यान नहीं दिया। अब अचानक आई इस समस्या के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। दूसरी तरफ विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से ओवर हेड टैंक सफेद हाथी साबित होने लगा है।
बताते चले इस ओवर हेड टैंक में पानी भरने के लिए दो मोटर पंप स्थापित किए गए हैं। इसमें से एक मोटर तो वर्षो से खराब हो गया था। दूसरे पंप से ओवर हेड टैंक को भरने और क्षेत्र में आपूर्ति करने का कार्य जारी था। लेकिन रख रखाव और विभाग की उदासीनता के चलते दूसरा पंप भी जल गया। इस पंप हाऊस में 25 हार्सपावर का मोटर लगाया गया है। बताते चले इससे पूर्व मोटर को चलाने के लिए लगाया गया र्स्टाटर एक माह में तीन बार जल चुका है। मोटर को जले एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने को है लेकिन विभागीय अधिकारीयों ने इसे संज्ञान में लेकर कोई कार्रवाई नहीं किया। विभागीय लापरवाही से क्षेत्रीय लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ता जितेंद्र यादव, राकेश शर्मा, उमाशंकर सिंह, टुनटुन खरवार, अखिलेश का कहना हैं कि हमेशा मोटर और स्टार्टर जलने से हम लोग परेशान हो गए है। अगर यही हाल रहा तो हमें अपने घरों से पानी का कनेक्शन कटवाना पड़ेगा। बताया जाता है पानी की आपूर्ति का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं से शुरू में 20 रूपया शुल्क लिया जाता था लेकिन बाद में उस शुल्क को बढ़ाकर 50 रूपये कर दिया गया है। इस संबंध में बात करने पर संबंधित जेई प्रभुराम राम का कहना है कि मोटर ठीक कराने का कार्य चल रहा है जैसे ही मोटर ठीक होगा आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मोटर कब तक ठीक होगा, आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इसका उत्तर जेई के पास नहीं था।