फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Sat, 12 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य माधव कृष्ण तिवारी तथा युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी रोहित सिंह का शुक्रवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान माधव कृष्ण ने कहा कि मैं आपके बीच का ही जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता हूं। भाजपा की सरकार में किसान मजदूर छात्र व नौकरी पेशा सभी लोगों का हित सुरक्षित है। भाजपा सत्ता परिवर्तन कर सत्ता का सुख नही भोगती है बल्कि देशवासियो के हित को ध्यान में रखते हुए सेवा भाव से कार्य करती है। हमारे प्रधानमंत्री अपने आप को जनता का प्रधान सेवक बताते है। मुख्यमंत्री हमारे संत है। इन लोगों का एक मात्र ध्येय प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के सह प्रभारी रोहित सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा हमेशा से भाजपा के निर्देशित कार्यो को पूरे मनोयोग से करता आया है और आगे भी करता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि माधव जी अत्यंत ही ऊर्जावान सिपाही हैं। सौभाग्य से मुझे इनके साथ पहले भी कार्य करने का मौका मिल चुका है अत: मैं इनके सकारात्मक स्वभाव से भली भांति परिचित हूं। पार्टी ने माधव जी के इन्ही सद्गुणों को पहचानते हुए किसान मोर्चा में इतनी महत्वपूर्ण जगह पर जिम्मेदारी दी है। युवा मोर्चा के सह प्रभारी रोहित सिंह का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, छोटू प्रसाद, लालचंद, महामंत्री अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्त, अरिजीत सिंह, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, रमेश राय, कृष्ण कान्त राय, अशोक सिंह, भरत भैया, आनंद सिंह रैकवार, जलज सिंह, मृगेंद्र राय, योगेंद्र यादव, डिंपल जायसवाल, नागेंद्र सिंह, राकेश गुप्त, आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने तथा संचालन जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed