{"_id":"596baca74f1c1bc1188b46e0","slug":"11500228775-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में कई कर्मचारी बिना काम के ले रहे वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में कई कर्मचारी बिना काम के ले रहे वेतन
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी लापरवाह कर्मचारी दुरुस्त नहीं हो रहे हैं। कुछ विभागों में पिछले कई महीने से कई कर्मचारी बिना काम के ही वेतन उठा रहे हैं। उनका कार्यालय में पता तक नहीं चलता है। मनरेगा में ऐसे चार टीए (तकनीकी सहायक), एक एकाउंटेंट सहित कई रोजगार सेवकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इनकी सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में तकनीकी सहायक सहित रोजगार सेवक और अन्य कर्मचारी रखे गए हैं। ये कर्मचारी गांवों में मनरेगा के होने वाले कार्यों की निगरानी करते हैं और उसकी फीडिंग कराते हैं। उपायुक्त मनरेगा तेजभान सिंह ने बताया कि रानीपुर ब्लाक के तकनीकी सहायक राजेश, विनोद कुमार, अजय कुमार, रामबचन यादव कई महीने से लापता हैं। वहीं एकाउंटेंट आनंद का भी कई महीने से पता नहीं चल रहा है। बताया इसके अलावा 16 गांवों के रोजगार सेवकों के भी लापता रहने की शिकायत मिली है। बताया कि सभी का वेतन रोक दिया गया है और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैै। कहा कि इनका स्पष्टीकरण उचित नहीं मिला तो उनके विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। (ब्यूरो)