फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उमाकांत यादव ग्राम प्रधान निर्वाचित

उमाकांत यादव ग्राम प्रधान निर्वाचित

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
उमाकांत यादव ग्राम प्रधान निर्वाचित
मऊ। परदहा ब्लाक अन्तर्गत सरयां रघुनाथपुर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर हुई। इस उपचुनाव में उमाकांत यादव ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश चौहान को 61 मतों से मात दी।
विज्ञापन

सरयां रघुनाथपुर गांव के प्रधान रामानंद यादव का निधन दो फरवरी 2017 को निधन हो गया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। ग्राम पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव की घोषणा के बाद पहली जुलाई को उपचुनाव कराया गया। चुनाव मैदान में दिवंगत प्रधान के छोटे भाई उमाकांत यादव और दिनेश चौहान आमने सामने रहे। गांव के 1357 मतदाताओं में से कुल 1057 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटिकाएं ब्लाक मुख्यालय पर रखी गईं थीं। सोमवार को सुबह मतगणना शुरु हुई। दो चक्रों में हुई मतगणना में उमाकांत यादव को विजई घोषित किया गया। उमाकांत यादव को कुल 551 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी दिनेश चौहान को 490 मत प्राप्त हुए। 16 मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना के बाद रिटर्निंग अफसर विकेश कुमार सिंह ने विजई ग्राम प्रधान को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मतगणना के अवसर पर ब्लाक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतगणना स्थल पर सीओ सिटी पंकज सिंह, तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी और थानाध्यक्ष सहित कई अफसर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed