{"_id":"5c8a961fbdec221414547b30","slug":"111552586271-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील के कुतुबपुर धनेवा गांव में जिले से एक टीम गुरुवार को विकास कार्यों का सत्यापन करने के लिए स्थलीय जांच के लिए पहुंची। टीम ने दो घंटे तक गांव में रहकर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
बताते चलें कि कुतुबपुर धनेवां गांव निवासी अशोक चौहान ने बीते दिन जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को शिकायत पत्र सौंपा था। जिसमें गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में जयप्रकाश मिश्रा, राजेश्वर गुप्ता कुतुबपुर धनेवां गांव पहुंचे। जहां टीम ने गांव में राज्यवित्त, चौदहवाँ वित्त, मनरेगा से कराए गए कार्यों और आवास निर्माण का स्थलीय मुआयना किया। इस दौरान टीम ने नाली, आरसीसी, खड़ंजा, शौचालय, आवास आदि की गहनता व गुणवत्ता की जांच किया गया। इसमे अधिकांश काम मानक पर सही पाए गए। जांच टीम द्वारा गांव में विकास कार्यों का जायजा लेने से हड़कंप की स्थिति बनी रही।