फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बार बेंच की तकरार जारी, तीसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

बार बेंच की तकरार जारी, तीसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बार बेंच की तकरार जारी, तीसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
मऊ। विभिन्न कारणों को लेकर सेंट्रल बार और तहसील बार के आंदोलित अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान शनिवार को दीवानी कचहरी सेंट्रल बार के परिसर और तहसील बार सदर के परिसर में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शित किया। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर दराज से न्याय की आशा लेकर आए वादकारियों को निराश होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के चलते शनिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही जूलूस निकालकर कचहरी परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की। इस दौरान अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल, महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, अमरनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, दारोगा सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी शनिवार को प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। हालांकि शनिवार को एसडीएम सदर डॉ. अंकुुुर लाठर ने न्यायिक कार्य किया। इस बात की जानकारी होने पर अधिवक्ता उनके कोर्ट के सामने एकत्र होकर जमकर नारेबाजी किए। विरोध के दौरान तहसील बार सदर के अध्यक्ष, मंत्री के अलावा अन्य अधिवक्ता भारी संख्या में मौजूद थे। उधर शनिवार को तहसील बार मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ता भी एसडीएम के कोर्ट सहित अन्य कोर्टो का बहिष्कार जारी रखे।
विज्ञापन


बताते चले गुरुवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों पर अधिवक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाकर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के अह्वाहन पर तहसीलबार मुहम्माबाद ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस प्रस्ताव को एसडीएम ने नहीं मना, और वो कोर्ट में बैठे। इस पर मुहम्मदाबाद गोहना के वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। मुहम्माबाद गोहना तहसीलबार के पक्ष में शुक्रवार को सदर तहसील बार के अधिवक्ता कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। जिसे एसडीएम ने अस्वीकार कर कोर्ट किया। इसको लेकर सदर तहसील में आंदोलन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने एसडीएम और पेशकार को आरोपित कर दी तहरीर
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा शुक्रवार को किए गए हंगामे से नाराज एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश पेशकार सतीशचंद्र सिंह को दिया था। देर रात पेशकार ने कोतवाली में तहरीर दे दी। इसमें उन्होंने अधिवक्ताओं पर धारा 144 का उल्लंघन करने और न्यायिक कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को तहसील बार की तरफ से कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। इसमें अध्यक्ष सुभाष सिंह और मंत्री शिवनरायण राय ने एसडीएम सदर और पेशकार को आरोपित कर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर की जांच करने की जिम्मेदारी कचहरी चौकी प्रभारी श्यामजी यादव को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed