{"_id":"5c1e6ed7bdec2256cd7e141d","slug":"111545498327-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी परिसर में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी परिसर में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के छात्रों को आधुनिक माध्यम से शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन शनिवार को उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने किया। इस दौरान श्री वत्स ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर शासन द्वारा शुरू की गई योजनाओं में से एक स्मार्ट क्लास में छात्र स्मार्ट लर्निंग का लाभ उठा सकेंगे। स्मार्ट क्लास से ना केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी अच्छी साबित होगी।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा में भी बदलाव आवश्यक है। व्यक्ति को अपने अधिकार को जानने व समाज के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें तभी योजना का उद्देश्य साकार होगा। इस अवसर पर राजेश राम, संजय तिवारी, ओमप्रकाश ओझा, तबरेज अहमद ,मंजू चौरसिया, अमित सिंह ,सुबास चन्द, धीरेन्द्र शाही, मुहम्मद अख्तर ,अंजुम अक्शा, समेत शिक्षक अभिभावक व् विद्यालय की छात्र छात्राएं मौजूद रहे।