{"_id":"5be87a3cbdec221037235654","slug":"111541962300-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में पहुंची अविरल गंगा संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में पहुंची अविरल गंगा संकल्प यात्रा
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में गोमुख से निकाली गई अविरल गंगा संकल्प यात्रा शनिवार की देर शाम घोसी पहुंची। यात्रा के मझवारा मोड़ पहुंचने पर संकल्प यात्रा के लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
अविरल गंगा संकल्प यात्रा में राजेंद्र सिंह की अनुपस्थिति में लोकतंत्र सेनानी तथा पर्यावरणविद रामधीरज ने बताया कि गंगा के जल में 17 ऐसे तत्व हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं। गंगा का प्रवाह रोककर इन लाभकारी तत्वों को नष्ट किया जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। तटवर्ती लोगों को तरह-तरह की प्राणघातक बीमारियों ने जकड़ लिया है। इन बीमारियों से बचने के लिए गंगा का अविरल होना जरूरी है। शिक्षक मनोज सिंह, आप जिलाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि गंगा को बचाने के लिए जन-जन को आंदोलन करना पड़ेगा। यह हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। आरोप लगाया कि गंगा के नाम पर सत्ता में आई केंद्र सरकार केवल कागजों पर इसकी सफाई करने का दावा कर रही है। इस दौरान श्रीराम धीरज जी, ओमप्रकाश, अरविंद मूर्ति का स्वागत आम आदमी पार्टी के जिला सचिव अविनाश, उम्मीद फाउंडेशन के चंदू भाई, इफ्तिखार अहमद, पीएन सिंह, संपत मौर्य, सिराजुद्दीन, सरोज चौरसिया, इंतखाब आलम, राजेश मंडेला, अवधेश बागी आदि शामिल रहे।