{"_id":"5be1d677bdec2269c10f9827","slug":"111541527159-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई लक्ष्मी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई लक्ष्मी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के एक दिन पूर्व नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी गणेश, काली प्रतिमाओं के पट खुल गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट खुलते ही जगह-जगह मां के जयकारे गूंज उठे। श्रद्घालुओं ने मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना कर आशीर्वाद लिया। भक्त मां लक्ष्मी गणेश सहित देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए पूजा समितियों ने अपनी काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। नगर के भीटी, ख्वाजाजहांपुर, खालसा कानूनचक, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, राजाराम का पुरा, राजपुताना उत्तर टोला, राजगद्दी मैदान सहित जिले के एक हजार स्थानों पर बने पंडालों में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा के बाद काफी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्घालु मां लक्ष्मी का दर्शन करने के लिए लालायित रहे। पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी गणेश की एक झलक पाने के लिए श्रद्घालु बेताब रहे। लोग मिठाई, फल-फूल सहित नैवेद्य चढ़ा कर पूजन अर्चन कर रहे थे। पुरोहितों ने सभी पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराकर आरती कराई। शंखनाद से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मां लक्ष्मी के जयकारे से पूरा आकाश गुंजायमान हो गया। नगर क्षेत्र में चहल-पहल देखते ही बन रही है। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के कुड़हनी सहित विभिन्न इलाकों में धनतेरस की रात विधिविधान से लक्ष्मी पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पट खुलते ही जयकारे से पंडाल गूंज उठा। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीएसी और जवान लगाए गए हैं।