फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एकजुटता ही बसपा के जीत का मंत्र: सुखदेव

एकजुटता ही बसपा के जीत का मंत्र: सुखदेव

Sun, 04 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता ही बसपा के जीत का मंत्र: सुखदेव
मऊ। नगर के भुजौटी स्थित एक मैरेज हाल में बहुजन समाज पार्टी का मंडलीय सम्मेलन कार्यकर्ता बैठक शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोन इंचार्ज धनश्याम चंद खरवार और अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने किया।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले सभी भाईचारा कमेटियों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले 2019 के लोकसभा के चुनाव के बाबत चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज धनश्याम चंद खरवार ने कहा कि आने वाले दिनों में देश का सबसे बड़ा चुनाव है। 2019 में बसपा काफी मजबूत स्थिति में चुनाव लड़े इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर चुनाव की तैयारी करनी होगी। गांव-गांव जाकर बसपा की नितियों को लोगों को बताना होगा। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि वर्तमान समय में एकजुटता ही जीत का सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने सभी भाईचारा कमेटियों के पदाधिकारियों को अपने अपने वर्ग में जाकर चुनाव तैयारियों में जुट जाने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालय पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से जितेन्द्र शंखवार, इन्द्रल राम, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, विजय बहादुर पाल, ललित अकेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed