{"_id":"5bc38c58bdec22698a46fa9d","slug":"111539542104-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगजर निकलने से गांव के लोग रहे दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगजर निकलने से गांव के लोग रहे दहशत में
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढावर गांव में शनिवार की शाम 7 बजे एक के करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। जबतक अजगर पकड़ा नहीं गया, गांव के लोग दहशत में रहे।
जानकारी के अनुसार बुढ़ावर गांव निवासी लालू चौहान के दरवाजे पर शनिवार की शाम 7 बजे एक 10 फीट लंबा अजगर दिखने से लोग डर गए। लालू चौहान ने इसकी सूचना वन विभाग और उपजिलाधिकारी घोसी के साथ यूपी डायल 100 को दिया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 6 घंटे बाद 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस कर्मचारी अजगर के पास नही गए ना ही उसे पकड़ने की कोई युक्ति किए। इस दौरान हिम्मत जुटाकर लालू चौहान ने डंडे के सहारे अजगर को बोरे में डाला और उसे पुलिस को सौप दिया। लालू चौहान की इस हिम्मत को सभी ने सराहा। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के मौके पर न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। लालू चौहान ने बताया कि जैसे ही उसे अजगर दिखा उसने सर्व प्रधम इसकी सूचना वन विभाग को दिया। जबकि वन विभाग का कार्यालय घटनास्थल से महज डेढ़ किमी दूर है।