{"_id":"5bc23906bdec2269625f5100","slug":"111539455238-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने में जुटा अस्पताल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने में जुटा अस्पताल प्रबंधन
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। महिला जिला अस्पताल में शनिवार को सीएमएस ने नाराज डॉक्टरों की बैठक ली। बैठक में नवीन भवन में चेंबर आवंटन पर चर्चा कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। दरअसल डाक्टरों के विरोध और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को तूल पकड़ते देखकर विभागीय अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण के लिए सीएमएस को सख्त निर्देश दिया है।
बताते चले कि बड़ी मशक्कत के बाद जर्जर महिला अस्पताल को नवरात्र के पहले दिन ही नवीन भवन में शिफ्ट किया गया था। लेकिन शुक्रवार को अस्पताल में चेंबर के लिए मारामारी मची थी। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी सीएमएस पर भेदभाव के साथ कक्षों के आवंटन करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं एक महिला डॉक्टर तो मरीजों का इलाज छोड़ अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गई। दरअसल विवाद उस समय शुरू हुआ जब शुक्रवार को अस्पताल के एक डॉक्टर के कक्ष को अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन को आवंटित कर दिया गया। इस बात को लेकर चिकित्सक ने सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता से नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान दो महिला चिकित्सकों ने अपने अपने आवंटित कक्ष को लेकर नाराजगी जताई। उधर शनिवार को अमर उजाला द्वारा नए अस्पताल में अब चेंबर का विवाद शुरू शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। अस्पताल सूत्रों की माने तो समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा दबाव पड़ने पर सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने नाराज डाक्टरों की मीटिंग ली। जिसमें इमरजेंसी ड्यूटी के साथ नवीन भवन में शिफ्टिग के दौरान हुई समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। हालांकि इस संबंध में सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने ऐसी किसी मीटिंग के न होने की बात कही।