फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे कोइरी टोला वासी

जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे कोइरी टोला वासी

Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे कोइरी टोला वासी
इंदारा। अदरी नगर पंचायत का वार्ड नम्बर 8 कोइरीटोला के लोग जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस मुहल्ले में न तो सड़क है और न ही पेय जल की मुकम्मल व्यवस्था ही। कई तरह की समस्याओं का अंबार है। नगर पंचायत का यह मुहल्ला विकास से कोसों दूर है। यहां जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, खुली नालियां बीमारियों को आमंत्रण दे रहीं हैं। गलियों में बिजली के खंभों पर मानक के अनुसार लाईट नहीं लगाई गई है। नगर पंचायत अदरी के इस मुहल्ला में हिंदू मुसलमान दोनों धर्मों को मानने वाले लोग रहते है। इस मुहल्ले की आबादी लगभग दो हजार है जबकि एक हजार से अधिक मतदाता है। यहां आवागमन को लेकर नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह जगह जमा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गो, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। जनप्रतिनिधि इस समस्या से बेखबर है। कोईरी टोला मुहल्ले में जाने के लिए मऊ मधुबन शहीद रोड से जायसवाल सीमेंट स्टोर से एक मार्ग डारा के लिए जाता है। इसी मार्ग पर एक जूनियर विद्यालय भी है। जगह जगह बने गढ्ढे व उसमें जमा बरसात का गंदा पानी मुहल्ले की पहचान बन गयी है।
विज्ञापन


मुहल्ले के अल्लाउद्दीन खांन कहते हैं कि यहां की मूलभूत समस्याओं से जिम्मेदार लोग ही आंखें मूदे रहते हैं। वृजभान मौर्य कहते हैं कि शिकायतों के बाद भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे मुहल्लेवासियों को अनेक प्रकार की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहीद जमाल का कहना है कि आये दिन स्कूली बच्चे व बुजुर्ग कीचड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं। मोहम्मद न्याज का कहना है कि कोईरी टोला मुहल्लें मे लगा सबमर्सिबल पंप तो नगर पंचायत की ओर से कतवारू के दरवाजे के सामने लगा दिया गया है। लेकिन मुहल्ले में भूमिगत पाइप नहीं बिछाई गई है। मुहल्ले के कुछ लोग प्लास्टिक की पाइप लगाकर अपने घरों में पानी ले जाते हैं। इसके बाद इस पंप का पानी बेकार गिरता रहता है। इससे आस - पास जलजमाव होता है,जिससे आवागमन में बाधित होता है। इस मुहल्ले में न तो खम्भों पर लाईट लगी है औ न ही नालियों पर पटिया । पतली नालियां बिना मानक के काफी पुरानी और जीर्ण शीर्ण हालत में हैं। जिससे पानी निकलता ही नहीं है। इस मुहल्ले में नियमित सफाई भी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed