{"_id":"5b673e8a4f1c1b9f3e8b556a","slug":"111533492874-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों ने बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों ने बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों की बैठक रविवार को उपकेंद्र स्थित मंदिर प्रांगण में कर्मचारी संघ के पूर्वांचल अध्यक्ष आरएन सिंह की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में लंबित मांगे पूरी न होने पर 11 अगस्त से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक लेते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग चार माह पूर्व में हुए समझौते पर आज तक कोई विचार नही किया है। चार माह बीत जाने के बाद भी किसी भी संविदा कर्मचारियों का न तो ईपीएफ काटा गया, न ही बीमा कराया गया है। ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के अनुरूप कर्मचारियों को नही रखा गया है, कुछ ठेकेदारों द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से कर्मचारियों के खाते में पैसा भेजकर वापस लिया जा रहा है। विभाग द्वारा इस मांग को लेकर कई बार गुहार लगाने के बाद भी उनके मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। विभाग द्वारा अगर 10 अक्टूबर तक मांग पूरी नहीं होती हैं तो पूरे जिले में संविदाकर्मी कार्य से बहिष्कार करते हुए अनिश्वितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में राहुल सिंह, रघुनंदन यादव, आरपी राय, मनोज मौर्य, रामनरेश यादव, प्रमोद सिंह, अभय मढेसिया, रामविजय यादव, राजू मौर्या, जेपी यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।