फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिवस

कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिवस

Wed, 20 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिवस
नगर के बकवल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जन्मदिवस मनाया। बाद में बकवल में पार्टी द्वारा बकवल में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देश की बागडोर राहुल गांधी के हाथों में होगी। राहुल गांधी ने गुजरात और कर्नाटक में अपने राजनीतिक तेवर से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह जागृत किया है। नगर उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत करने की बहुत कोशिश की और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई। वरिष्ठ कार्यकर्ता तैयब खान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले समय में जनता देश की बागडोर उन्हें सौपेगी और मोदी सरकार का सफाया होगा। समीउल्ला अंसारी, सुशील चौधरी ने भी विचार रखे। इस दौरान ब्रह्मानंद पांडेय, अशोक सिंह, विनय गौतम, अजीत पांडेय, अरुण सिंह, जन्मेजय सिंह, मनोज गिहार, न्याज शाही, जितेंद्र, राकेश, विपुल कुमार, ज्ञानप्रकाश सिंह विशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनेसट
ब्लाक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में परहदा ब्लाक के बकवल में में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों, बुनकरों, युवाओं के साथ धोखा किया। किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है क्योंकि उसके लागत के अनुरूप फसल के मूल्य नही मिल रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा चार साल पूरे होने के बाद भी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में असफल रही है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed