फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कैबिनेट मंत्री बोले: विपक्ष के महागठबंधन पर भारी पड़ेगा मोदी योगी का विकास कार्य

कैबिनेट मंत्री बोले: विपक्ष के महागठबंधन पर भारी पड़ेगा मोदी योगी का विकास कार्य

Mon, 11 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बोले: विपक्ष के महागठबंधन पर भारी पड़ेगा मोदी योगी का विकास कार्य
दोहरीघाट/सूरजपुर। गोरखपुर से रसड़ा जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दोहरीघाट कस्बा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री का काफिला रसूलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सूबे के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कस्बा स्थित एक पार्टी नेता के आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए गए विकास कार्य पर 2019 का चुनाव लड़ा जाएगा। विपक्ष के महागठबंधन पर मोदी तथा योगी के विकास कार्य भारी पड़ेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों तथा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव विनय राय, जिला महामंत्री संतोष राय, मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय, ऋषिराज मिश्र, प्रह्लाद आदि शामिल रहे। इसी क्रम में श्रम कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का काफिला रसूलपुर, सूरजपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।स्वागत से अविभूत श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार दोनों अच्छा कार्य कर रही हैं। लोकसभा चुनाव मे भाजपा विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देगी। स्वागत करने वालों मे भाजपा नेता सुबाष मौर्या, हिंयुवा ब्लाक मंत्री मनोज कुमार, रविभूषण त्रिपाठी, सुरेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed