फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएम ने विक्रमा बालिका इंटर कालेज में पकड़ी नकल, डिबार की संस्तुति

डीएम ने विक्रमा बालिका इंटर कालेज में पकड़ी नकल, डिबार की संस्तुति

Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने विक्रमा  बालिका इंटर कालेज में पकड़ी नकल, डिबार की संस्तुति

विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा शनिवार को प्रथम तथा द्वितीय पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र तथा द्वितीय पाली में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा मेें 108966 के सापेक्ष 78162 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रशासन की तमाम चेकिंग अभियान चलाए जाने के बाद कई परीक्षा केंद्र पर नकल का सिलसिला जारी रहा। तीन परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यमुक्त किया गया। जिलाधिकारी ने दूसरी पाली में विक्रमा बालिका इंटर कालेज में नकल मिलने पर डिबार करने की संस्तुति की है।

यूपी बोर्ड परीक्षा के क्रम शनिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 68937 के सापेक्ष 47536 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र में 39806 के सापेक्ष 30413 परीक्षार्थी शामिल हुए। बहीखाता व लेखाशास्त्र में 223 के सापेक्ष 213 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने इंटर कालेज, बोझी तथा विक्रमा बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विक्रमा बालिका इंटर कालेज में नकल सहित व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली। डीएम ने परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति किया है। द्वितीय पाली में ही श्रीकृष्ण इंटर कालेज चिरैयाकोट के केंद्र व्यवस्थापक को हटाया गया। उनके स्थान पर इंटर कालेज सरसेना के शिक्षक रघुनाथ राय को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। इसी तरह उदय नारायण इंटर कालेज उमापुर के केंद्र व्यवस्थापक बिंदु सिंह को कार्यमुक्त किया गया। इनके स्थान पर जीवन राम इंटर कालेज के शिक्षक अनिल कुमार राय को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान इंटर कालेज सरवा के केंद्र व्यवस्थापक आनंद यादव को कार्यमुक्त किया गया। उनके स्थान पर जीवन राम इंटर कालेज के शिक्षक श्रीनारायण सिंह को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed