फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गलन बढ़ी

गलन बढ़ी

Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
गलन बढ़ी
मऊ। सोमवार को कोहरे के साथ गलन सरिखे ठंड के शुरू होने और छुट्टी का दिन होने के कारण पूरे दिन लोग घरों में दुबरें रहें। गलन रुपी ठंड पड़ने से लोग आग और ब्लोवर हिटर आदि का सहारा लिए। ठंड का असर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर देखने को मिला। यहां दिन में अलाव आदि की व्यवस्था न होनें के कारण यात्रियों को ठिठुरे नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को ठंड में काफी वृद्धि हो गई। सुबह काफी घना कोहरा होने के चलते दस बजे के बाद ही धूप निकली। लेकिन धूप में तनिक भी गर्मी नहीं थी। दोपहर बाद से ही गलन भी बढ़ गई। समाचार लिखने तक जनपद का न्यूनतम तापमान दस डिग्रीसेंट रहा। नगर सहित पूरे जनपद में किसी भी नगर पंचायत में अलाव जलता नहीं दिखा। पहले के जलाए गए स्थानों पर बुझी राख प्रशासनिक उदासीनता की गवाही दे रही थी। सोमवार को सुबह काफी घना कोहरा था। लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं कर पा रहे थे। लगभग दस बजे के बाद आसमान में कुछ धूप निकली तो लोगोंक को लगा कि अब ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन जैसे जैसे दिन बीतता गया ठंड का असर बढ़ता गया। दिन ढलते ही गलन का असर भी तेज होता गया। शाम होते होते गलन में काफी बढ़ोत्तरी हो गई। पिछले तीन दिनों से शहर से लेकर किसी नगर पंचायतों अथवा गांवों में अलाव नहीं जलाया गया था। इधर शहर के आजमगढ़ तिराहा , गाजीपुरा तिराहा , भीटी चौराहा , जिला अस्पताल , जिला महिला अस्पताल , बाल निकेतन तिराहा ,पुलिस लाइन ,बढ़ुआगोदाम, परदहा ब्लाक मुख्यालय , मिर्जाहादीपुरा चौराहा सहित काफी स्थानों पर अलाव नहीं जलाया गया। हां, पालिका की ओर से एक सप्ताह पहले इनमें से कुछ स्थानों पर काटे गए पेड़ों के ठूंठ रखकर उन्हें जलाया गया था। समाचार लिखने तक जिले का तापमान दस डिग्रीसेंटीग्रेट तक आ गया था। जबकि दोपहर में जिले का अधिकतम तापमान 19 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed