फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नहर की पटरी झाड़ियों में मिली युवती की लाश

नहर की पटरी झाड़ियों में मिली युवती की लाश

Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नहर की पटरी झाड़ियों में मिली युवती की लाश
रतनपुरा/ पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के सीवान में शारदा सहायक खंड 32 नहर की एक पटरी पर उगे झुरमुट के बीच गुरुवार की शाम को फेंकी मिली युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 20 वर्ष के करीब थी। जंगली जानवरों ने उसकी दाहिनी आंख को क्षतिगग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मऊ बलिया स्टेट हाइवे पर डीहतलिक ठाकुर गांव के सीवान में मुख्य मार्ग से 100 मीटर दाहिनी तरफ सुनसान स्थान पर सूखी नहर की एक पटरी घने झाड़ हैं। शाम को कुछ चरवाहे उधर गए तो उन्हें झाड़ियों में एक युवती का शव दिखा । युवती का शव दिखने की खबर जंगल की आग की तरह कुछ ही देर में इलाके में फैल गई। आस पास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। थानाध्यक्ष राजेश यादव भी दल बल मौके पर पहुंच गए। भीड़ में से कोई भी मृतका की पहचान नहीं कर पाया । मृतका के शरीर पर लाल रंग का शूट था। उसके सारे कपड़े सलीके से थे। उसके पैरों में चप्पल थी। मृतका का रंग गेहुंआ था। मृतका की दाईं आंख कोई जानवर खा गया था। पुलिस की मानें तो शव पर चोट के निशान के साथ-साथ रेप आदि होने के कोई लक्षण नहीं दिखे। पुलिस शव को पोटस्मार्टम के लिए भेज दी। इस बाबत सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष झा का कहना था कि मृतका की पहचान होने और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत अथवा हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed