{"_id":"5a34114f4f1c1b156b8bc7f6","slug":"111513361743-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती का विरोध करने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती का विरोध करने का लिया निर्णय
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बाबा बरियासन देव सिंहेल विकास समिति के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को परदहां ब्लाक मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें महारानी पद्मावती की गरिमा के खिलाफ तथा इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर बनाई गई फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की। साथ ही 17 दिसंबर को पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि फिल्म पद्मावती के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इतिहास का गलत चित्रण कर महारानी पद्मावती की गरिमा से छेड़छाड़ किया है। संजय लीला भंसाली के इस कृत्य से एक वर्ग को आघात तो पहुंचा ही, साथ ही भारतीय धरोहर को ठेस पहुंचा, इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। फिल्म पद्मावती के विरोध में क्षत्रिय समाज के स्वजातीय बंधुओं को जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई फिल्मकार, नाटककार इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। सदाचार को प्रोत्साहित करने तथा महारानी पद्मावती के सम्मान में 17 दिसंबर को नगर के पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया। अंत में सर्वसम्मति से फिल्म पद्मावती के विरोध करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सभाजीत सिंह, जेपी सिंह, नागेंद्र सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, अवधेश सिंह, पवन कुमार सिंह आदि शामिल रहे।