फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नगवां गांव में नाली निर्माण कार्य में गोलमाल का मामला उजागर

नगवां गांव में नाली निर्माण कार्य में गोलमाल का मामला उजागर

Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगवां गांव में नाली निर्माण कार्य में गोलमाल का मामला उजागर
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र के नंगवा गांव में वर्ष 2009-10 तथा 2010-11 में मनरेगा के तहत बगैर नाली निर्माण कराए ही लाखों रुपया का भुगतान करने का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर गांव में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जांच पड़ताल कर ग्रामीणों का बयान लिया। जांच टीम द्वारा रिकार्ड खंगाले जाने से ब्लाककर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

नगवा गांव में बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये की बंदरबांट की गई है। नगवां गांव निवासी तथा शिकायतकर्ता दिनेश चौहान के मुताबिक नगवां गांव मे हरिशंकर पांडेय के घर से काली स्थान तक वर्ष 2009-10मे मनरेगा के तहत चार लाख रूपये की लागत से नाली की लागत से निर्माण कार्य कराया जाना था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बिना कार्य कराए ही चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। यही नहीं इसी कार्य लिए वर्ष2010-11में भी दो लाख 29 हजार 178 रूपये बगैर कार्य कराए ही धन का भुगतान करा लिया गया। वर्ष2010-11मे नगवां में रामबहादुर के घर से पाही तक मनरेगा के तहत नाली निर्माण पर पचास हजार 14 रुपया निकाल लिया गया है।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

जांच टीम में एडीओ एजी मुन्नी लाल पाल, एडीओ सत्य नारायन यादव गिरिश चंद गुप्ता टीए को शामिल किया है। तीन सदस्यीय जांच टीम शनिवार को जब नगवा गांव में पहुंची तो गांव मे हडकंप मच गया।अभी फर्जी पोखरी खुदाई का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक और मामला उजागर हो गया।इस बाबत खंड विकास अधिकारी फैसल आलम का कहना था कि अभी जांच रिपोर्ट मिली नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धन की वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed