{"_id":"5a1702584f1c1b001c8b496f","slug":"111511457368-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वितीय स्वीकृति के ही हो रहा खड़ंजा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वितीय स्वीकृति के ही हो रहा खड़ंजा निर्माण
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा(मऊ)। ब्लाक क्षेत्र के दतौड़ा गांव में बिना वित्तीय स्वीकृति के ही लाखों की लागत से खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि कार्यस्थल पर साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन हैं। शासन की तरफ से गांवों में विकास कार्य कराए जाने के दौरान साइन बोर्ड लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के दतौड़ा गांव में 14वें वित्त से लाखों की लागत से 500 मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालत यह है कि खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। निर्माण कार्य स्थल पर साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। शासनादेश को ताक पर रख दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने की जानकारी दिए जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच करने की जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में गांव के रोहित कुमार, अजय प्रसाद का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बिना वित्तीय स्वीकृति के ही विकास कार्य कराया जा रहा है। शिकायत करने पर आला अधिकारी जांच कराने की बात कहकर टाल दे रहे हैं। इस बाबत एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय का कहना है कि ग्रामसभा की तरफ से 500 मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य कराए जाने के प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन