फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11,000 smart meters have been converted to prepaid, and power will be cut off as soon as the recharge is over.

Mau News: 11 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदले गए, रिचार्ज खत्म होते ही बिजली हो जाएगी गुल

Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
11,000 smart meters have been converted to prepaid, and power will be cut off as soon as the recharge is over.
नगर में स्मार्ट मीटर लगाते बिजलीकर्मी।संवाद - फोटो : पार्टी।
मऊ। मऊ जिले के 11 हजार मीटर सर्वर से जुड़ गए हैं, अब इसी के साथ उन्हें बिजली बिल का समय से रिचार्ज करना जरूरी हो गया है। अगर रिचार्ज खत्म हो गया तो उनके घरों की बिजली गुल हो जाएगी। बिजली निगम की तरफ से पहले चरण में 11 हजार उपभोक्ताओं को सीधे सर्वर से जोड़ दिया है। इन्हें पोस्टपेड से प्रीपेड कनेक्शन में बदल दिया गया।
विज्ञापन

अब मीटर का संचालन उपभोक्ता की जेब में रखे मोबाइल की तर्ज पर होगा। रीचार्ज खत्म होते ही घर की बिजली भी ठप हो जाएगी। सिग्नल से नियंत्रित होने वाली स्मार्ट मीटर की चिप का नियंत्रण बिजली निगम के कंट्रोल रूम के हाथ में होगा। दूसरा चरण सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पोस्टपेड से प्रीपेड कनेक्शन परिवर्तित करने का लगातार मैसेज आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

रिचार्ज के साथ समायोजित की जाएगी बकाये की राशि :
घरेलू के अलावा समस्त श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं की ओर से एकमुश्त भुगतान नहीं किया जाता है तो बिजली के बिल के बकाये पर ब्याज लगेगा। 10 हजार तक 10 प्रतिशत, 10 हजार से 15 हजार तक 15 प्रतिशत, 15 हजार से 20 हजार तक 20 प्रतिशत और 20 हजार से अधिक पर 25 प्रतिशत राशि समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मिलेगा सिक्योरिटी मनी का क्रेडिट : प्री-पेड परिवर्तन के बाद पूर्व में जमा सिक्योरिटी मनी का क्रेडिट उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिसे बिल की बकाया धनराशि में समायोजित किया जाएगा। अन्यथा सिक्योरिटी मनी प्री-पेड बैलेंस के रूप में क्रेडिट कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed