फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 sarakaaree aspataalon par lagega bujurgo ko lagega teeka

टीकाकरण:11 सरकारी अस्पतालों पर लगेगा बुजुर्गो को लगेगा टीका

Wed, 03 Mar 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
11 sarakaaree aspataalon par lagega bujurgo ko lagega teeka
मऊ। जिले में दूसरे दौर का टीकाकरण बृहस्पतिवार को किया जाएगा। टीकाकरण जिला, महिला जिला अस्पताल सहित 11 सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। इसमें कोविड पोर्टल पर टीकाकरण के पंजीयन कराए बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार की शाम तक कोविड पोर्टल पर एक हजार से ज्यादा बुजुर्गों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका था।
विज्ञापन

आम नागरिकों के लिए टीकाकरण के दूसरे दौर की तैयारियों को लेकर सीएमओ कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण में 8 हजार से ज्यादा हेल्थवर्कर तथा दूसरे चरण में करीब दस हजार फ्रंटलाइन वर्करों के बाद अब तीसरे चरण में आम नागरिकों के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है। इसमें सबसे पहले जिले के वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि दूसरे दौर में बृहस्पतिवार को जिला और महिला अस्पताल के अलावा कोपागंज, रतनपुरा, फतेहपुर मंडाव, रानीपुर, परदहा, मुहम्मदाबाद गोहना, बड़राव, दोहरीघाट तथा घोसी सीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि इन अस्पतालों पर कोविड पोर्टल पर पंजीयन करा चुके बुजुर्ग टीका कराएगें। बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आयुष्मान योजना में शामिल नगर के चार प्राइवेट अस्पतालों में लोग टीकाकरण करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें प्रत्येक डोज के लिए 250 रुपये की राशि देनी होगी। बताया कि इसके साथ ही पहले चरण में 4 फरवरी को सपन्न हुए टीकाकरण के 1437 हेल्थवर्करों को टीके की दूसरी डोज भी बृहस्पतिवार को इन्हीं अस्पतालों पर दी जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली,एसीएमओ डॉ. पदम जैन, सौरभ सिंह, कामाख्या मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल कॉपी
11 सरकारी अस्पतालों पर लगेगा बुजुर्गो को लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। केंद्र सरकार ने तीसरे चरण में दूसरे दौर का टीकाकरण बृहस्पतिवार को किया जाएगा। टीकाकरण जिला, महिला जिला अस्पताल सहित 11 सरकारी अस्पतालों पर होगा। इसमें कोविड पोर्टल पर टीकाकरण के पंजीयन कराए बुजुर्गो को टीका लगाया जाएगा। बुधवार की शाम तक कोविन पोर्टल पर एक हजार से ज्यादा बुजुर्गों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका था।उधर आम नागरिकों के लिए टीकाकरण के दूसरे दौर की तैयारियों को लेकर सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण में 8 हजार से ज्यादा हेल्थवर्कर तथा दूसरे चरण में करीब दस हजार फ्रंटलाइन वर्करों के बाद अब तीसरे चरण में आम नागरिकों के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है। इसमें सबसे पहले जिले के वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। बताया कि इसीक्रम में दूसरे दौर में बृहस्पतिवार को जिला तथा महिला अस्पताल के अलावा कोपागंज, रतनपुरा, फतेहपुर मंडाव, रानीपुर, परदहा, मुहम्मदाबाद गोहना, बड़राव, दोहरीघाट तथा घोसी सीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि इन अस्पतालों पर कोविन पोर्टल पर पंजीयन करा चुके बबुजुर्ग टीका कराएगें। बताया कि केंद्र सरकार से मिली गाइडलाइन के अनुसार आयुष्मान योजना में शामिल नगर के चार प्राइवेट अस्पतालों में लोग टीकाकरण करा सकते है।हालांकि इसके लिए उन्हें प्रत्येक डोज के लिए 250रुपये की राशि देनी होगी। बताया कि इसके साथ ही पहले चरण में 4 फरवरी को सपन्न हुए टीकाकरण के 1437 हेल्थवर्करों को टीके की दूसरी डोज भी बृहस्पतिवार को इन्हीं अस्पतालों पर दी जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली,एसीएमओ डॉ. पदम जैन, सौरभ सिंह, कामाख्या मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed