{"_id":"229c407ca02f76a87f2545b181ffe8be","slug":"108-voters-made-fake-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से बने 108 मतदाताओं पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी से बने 108 मतदाताओं पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की सरकार बनाने यानी प्रधान पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाता सूची की जांच में सामने आ रहा है कि नाबालिगों सहित कई फर्जी लोग भी मतदाता बन बैठे हैं। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि इसमें प्रधान पद के उम्मीदवारों का खेल है।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद नए नाम बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से मिली हरी झंडी के बाद अधिकांश गांवों से ऐसे मतदाताओं का नाम जोड़ दिया गया है जिनकी न सिर्फ आईडी फर्जी है, बल्कि उनकी मार्कशीट आदि पर जन्मतिथि भी गलत है।
ऐसे फर्जी मतदाताओं की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। सोमवार को सदर एसडीएम एसडी सिंह एवं मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम रामदुलारे पाण्डेय ने अपने अपने क्षेत्रों से 108 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
फर्जीवाड़े का खुलासा कोपागंज ब्लाक के फतहपुर ताल नरजा गांव के मतदाता सूची में दर्ज दर्जनों फर्जी नामों से हुआ। इसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों ने इन मतदाताओं का नाम जोड़े जाने पर आपत्ति जताई। इसके तहत जिलाधिकारी ने सभी तहसील क्षेत्रों में ऐसे नामों की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
जांच में फतहपुर ताल नरजा में 29 मतदाताओं के नाम फर्जी पाए गए। इन मतदाताओं की मार्कशीट से लेकर आईडी प्रुफ तक सब फर्जी मिले। ऐसे मतदाता अधिकांश कम उम्र के नाबालिग हैं।
इसकी जांच कर सदर एसडीएम ने सोमवार को कोतवाली में फतहपुर ताल नरजा निवासी सुनील, शारदा, अताउल्लाह, कामिला, जीवधन, रेखा, नूर अफजल, अनीशा, कनिश फातिमा, कालिंदी, लीला, संतोष, मुनेश्वर, साधना, निकेश, ऊषा, सुजिया, सुखनंदन, फेंकू, मुटुरू, मंजू, राजकुमार, मंझरिया, फूलचंद्र, अमरजीत, धमेंद्र, गीता, शिवा, घनश्याम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार एसडीएम रामदुलारे पाण्डेय ने फर्जी 79 मतदाताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
बताया कि अधिकांश मामले में गलत आईडी पाए गए। इसके तहत करहां ग्राम पंचायत में 35, समसाबाद में 10, अन्नूपार में 6, चकबरबोझी में 12 एवं कमलसेनपुर कोलौरा में 16 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
इसके पहले घोसी तहसील के गांवों में 41 फर्जी मतदाताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इस संबंध में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे मतदाताओं को चिंहित कर जांचोपरांत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मतदान के दिन भी कम उम्र के मतदाताओं को मत देने से वंचित किया जाएगा।
मतदान केंद्र पर भी जांच के लिए कर्मचारियों को लगाया जाएगा साथ ही नाबालिगों को वोट न देने से संबंधित पोस्टर के माध्यम से उन्हें हिदायत दी जाएगी।