फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   107 candidates left the NEET exam: enthusiasm shown in the candidates

107 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नीट परीक्षा: अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

Sun, 17 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
107 candidates left the NEET exam: enthusiasm shown in the candidates
नगर के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल सेंटर से नीट की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्? - फोटो : MAU
मऊ। जिले में पहली बार पांच परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) हुई। परीक्षा मेें पंजीकृत 2531 के मुुकाबले 2424 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देेकर निकले अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे। नगर में चंद्रा पब्लिक स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा केंद्रों पर एजेंसी के एक-एक पर्यवेक्षक द्वारा नजर रखी जा रही थी। इसके साथ ही एजेंसी के आला अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों की जांच पड़ताल करते रहे। परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कराया था। परीक्षा मेें पंजीकृत 2531 के मुुकाबले 2424 अभ्यर्थी शामिल हुए।परीक्षा केंद्रों में सुबह 11.30 बजे से प्रवेश दिया गया और अपराह्न 1.30 बजे से केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म हुई। परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को लेकर आपस में चर्चा करते दिखे। नीट परीक्षा के को-आर्डिनेटर चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नीट की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थी उत्साहित दिखे। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। अभ्यर्थियों ने तैयारी के अनुरुप परीक्षा होना बताया। अजीत सिंह का कहना था कि सभी प्रश्न हल किया हूं। तैयारी के अनुरुप प्रश्न आए थे। सलेक्शन होना तय है।हस्सान इरशाद का कहना था कि परीक्षा अच्छी हुई है। प्रश्न घुमावदार पूछे गए थे। खुशी का कहना था कि तैयारी के अनुरुप ही परीक्षा में प्रश्न पूछा गया था। सेलेक्शन निश्चित है। ताहिर खान का कहना था कि पेपर अच्छा गया है। कई प्रश्न कठिन थ जो छूट गए।

ताहिर खान। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।

ताहिर खान। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।- फोटो : MAU

खुशी। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।

खुशी। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।- फोटो : MAU

हस्सान इरशाद। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।

हस्सान इरशाद। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।- फोटो : MAU

अजीत सिंह। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।

अजीत सिंह। नीट प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थी।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed