फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   105 complaints were settled, only ten

आईं 105 शिकायतें निपटाई महज दस

Sat, 14 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
105 complaints were settled, only ten
घोसी कोतवाली में समाधान दिवस पर समस्या सुनते एसपी सुशील घुले, तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव, सीओ नरेश - फोटो : MAU
मऊ। जिले में विभिन्न थानों में शनिवार को समाधन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 105 शिकायतो में 10 का ही निपटारा किया गया। सबसे ज्यादा मामले हलधरपुर थाने में रहे जबकि शहर कोतवाली में मात्र एक मामले का भी निपटारा नहीं हो सका। चिरैयाकोट थाने में कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े, इनमें मात्र एक का निपटारा हुआ। दक्षिणटोला में कुल आठ प्रार्थनापत्र में से एक, दोहरीघाट थाने पर नौ प्रार्थनापत्रों में से तीन का निपटारा किया जा सका। घोसी कोतवाली में 14 प्रार्थनापत्रों में एक भी निपटाए नहीं जा सके। हलधरपुर में कुल आठ प्रार्थनापत्रों में चार का निपटारा कर दिया गया। उधर कोपागंज में18 प्रार्थनापत्रों में एक का भी निपटारा नहीं हो सका। शहर कोतवाली में एक ही प्रार्थनापत्र आया लेकिन उसे भी निपटाया नहीं जा सका। मधुबन थाने में केवल तीन प्रार्थनापत्र ही आए लेकिन एक का भी निपटारा नहीं हो सका। मुहम्मदाबाद में कुल 14 प्रार्थनापत्रों में से केवल एक का निपटारा हो सका। रानीपुर थाने में कुल 14 प्रार्थनापत्रों में से एक का निपटारा किया गया। सरायलखंसी थाने में कुल छह प्रार्थनापत्रों में से एक भी का निपटारा नहीं हो सका। जबकि रामपुर थाने में केवल दो प्रार्थनापत्र आए एक भी निपटाए नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed