फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आजमगढ़ मोड़ पर लगा जाम, गर्मी में हलकान रहे वाहन सवार

आजमगढ़ मोड़ पर लगा जाम, गर्मी में हलकान रहे वाहन सवार

Tue, 07 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ मोड़ पर लगा जाम, गर्मी में हलकान रहे वाहन सवार
मऊ। शहर में जाम की समस्या विकराल रूप अख्तियार करती जा रही है। आलम यह है कि गर्मी के इस मौसम में अपने गंतव्य तक पहुंचने में लोगों का मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को पूरे दिन शहर में लगे भीषण जाम से लोग हलकान दिखे। यहां तक कि पैदल यात्रियों को भी सड़क पर चलना दुश्वार हो रहा था।
विज्ञापन

गाजीपुर तिराहा से लेकर आजमगढ़ मोड़, रोडवेज से लेकर भीटी चौराहा तक जाम लगा रहा। वहीं फातिमा मोड़, पुरानी तहसील के पास बेतरतीब जाम लगा रहा। इसके अलावा भीटी बाजार, बकवल मोड़, रोडवेज बाजार, मिर्जाहादीपुरा सहित नगर के अन्य हिस्सों में भी कमोवेश यही स्थिति थी। जाम के चलते लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। घंटों देर तक लोग जाम में फंसे रहे। स्कूल से घर लौटने वाले बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान नजर आए। प्रमुख चौक-चौराहे पर तैनात ट्रैफिक जवान भी जाम हटाने के लिए मशक्कत करते रहे। बाइक, ई-रिक्शा, रिक्शा सहित तमाम वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed