फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एकजुट होकर मतदाताओं को बूथ पर लाएं

एकजुट होकर मतदाताओं को बूथ पर लाएं

Fri, 29 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर मतदाताओं को बूथ पर लाएं
मऊ।नगर के भुजौटी स्थित एक मैरेज हाल में महागठबंधन के तहत सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्रजेश कुमार गौतम मंडल जोन इंचार्ज ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे गांव-गांव जाकर विभिन्न भाईचारा समाज के लोगों को महा गठबंधन से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव के दौरान बसपा मुखिया की महारैली भी होनी है। ऐसे में उस समय सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी रैली में दिखे। ऐसे में सभी को एकजुट होकर काम करने की जरुरत है। वहीं बसपा के लोकसभा प्रभारी अतुल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद देश में महागठबंधन की एक नई सरकार बनेगी। जो देेश को विकास के तरफ ले जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि देश परिवर्तन का मूड बना चुका है। बस हमसब को मेहनत करने की जरुरत है। बैठक में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed