{"_id":"5c7194bcbdec227363552026","slug":"101550947516-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के पांच होनहारों को पीसीएस में मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के पांच होनहारों को पीसीएस में मिली कामयाबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर/ दोहरीघाट। शुक्रवार को यूपीपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें तानेबाने की नगरी से तीन युवाओं ने परीक्षा में सफल होकर जिले के नाम रोशन किया। चयनित दो छात्र नायब तहसीलदार तथा एक अल्पसंख्यक अधिकारी पर चयन हुआ।
वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव (भैसहा) गांव निवासी पेशे से किसान अनिल कुमार तथा कांती के तीन भाईयों में सबसे बड़े पुत्र सौरभ कुमार ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। सौरभ कुमार ने पहली बार में पीसीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सौरभ कुमार का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। सौरभ ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ से ही ग्रहण करने के बाद इलाहाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक के सडासो गांव तथा ठाकुरगांव के दो युवक का चयन भी नायब तहसीलदार तथा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पद पर चयन हुआ।
ब्लाक के सड़ासो गांव निवासी अनिल कुमार गोड़ के पुत्र अमीत कुमार गोड़ का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ। जबकि ठाकुरगांव निवासी रामधारी राम मौर्या के पुत्र यशवंत मौर्या का चयन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। अमित के पिता अनिल कुमार काशी गोमती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
मेधावी अमित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्व. कल्पू यादव इंटर कॉलेज दोहरीघाट से की। जबकि बीटेक करने के बाद वो वर्तमान में यूपीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर वाराणसी में कार्यरत है। जबकि अल्पसंख्यक कल्याण जिला अधिकारी के पद पर तैनात यशवंत मौर्या के पिता रामधारी राम मौर्या सेना से सेवानिवृत्त है। जहां वो अपनी प्रारंभिक शिक्षा विक्ट्री इंटर कालेज दोहरीघाट से करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए तथा शिब्ली कॉलेज आजमगढ़ से बीएड किया था। जहां वे बढ़नी में इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार कस्बा के कपड़ा व्यवसायी की पुत्री स्वाति अग्रवाल ने पीसीएस की परीक्षा पास कर कोऑपरेटिव विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बन पद पर चयनित होकर कस्बा का मान बढ़ाया है। व्यवसायी बद्रीनरायन अग्रवाल की पुत्री स्वाती अग्रवाल मौजूदा समय मे मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के क्यामपुर गॉव स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। स्वाति ने पीसीएस की पहली बार परीक्षा दिया था और कामयाबी हासिल किया है। स्वाती अग्रवाल की शिक्षा दीक्षा कस्बा के सरस्वती शिशु मन्दिर में हुई है। जबकि हाईस्कूल तथा इंटर की पढ़ाई चिल्ड्रेन कालेज आजमगढ तथा बीएचयू विज्ञान वर्ग से ग्रैजुएशन किया है। वर्ष 2015 मे जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात होने के बाद भी वह अपनी तैयारी जारी रखी। स्वाती ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरूजन, आलावा मऊ में इलाहाबाद बैंक में अधिकारी पद पर तैनात अपने पति को दिया है। कहा कि माता पिता व गुरुओ के आशीर्वाद के साथ उनके पति ने अधिकारी बनने के सपने को साकार करने के लिए पूरा सहयोग दिया है।
मऊ। जिले के चिरैयाकोट ग्राम कर्मी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह का पीसीएस 2016 बैच में हुआ नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ। धर्मेंद्र सिंह वर्तमान में एक निजी कोचिंग शिक्षक है। जहां वो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हुए खुद तैयारी कर रहे थे। धर्मेंद्र सिंह दर्शनशास्त्र तथा इतिहास से जेआरएफ स्कालर भी रहे है।