फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Sun, 23 Dec 2018 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी की बैठक हाइडिल कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें आठ, नौ जनवरी को आयोजित हड़ताल को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबूनिशा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में कहा था कि सरकार बनने के 120 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। राजकीय राजकीय कर्मचारी भी बनाया जाएगा, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। अपने अधिकार मांगने पर लाठियां बरसाई गई। जेल भेजा गया। महिलाओं पर झूठा मुकदमा चलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डरने वाली नहीं हैं हम अपना हक लेकर रहेंगे। जिला महामंत्री बीना राय ने कहा कि 1ं20 दिन का वादा करने वाली भाजपा सरकार को याद दिलाने के लिए 8 व 9 जनवरी 2019 को सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 48 घंटे की कलम बंद हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

12 से 18 घंटे काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मजबूर होकर बार-बार आंदोलन का सहारा लेना पड़ता है। आठ जनवरी 2019 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।9 जनवरी 2019 को पूर्वाह्न नौ बजे शिव मंदिर पर एकत्रित होकर पूर्वाह्न10:30 पर पदयात्रा कर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपेंगे।बैठक में उर्मिला यादव, आशा राय, आशा यादव, इशरत जहां, नूरी कहकशा, श्वेता श्रीवास्तव, संध्या राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed