{"_id":"5c002992bdec2241b054de3a","slug":"101543514514-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने निकाली इको फ्रेंडली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने निकाली इको फ्रेंडली साइकिल रैली
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान इको फ्रेंडली साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। साइकिल रैली को चेयरमैन तैयब पालकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दयानंद स्कूल, देव पब्लिक स्कूल, मऊ मॉडर्न स्कूल, लिटिल फ्लावर निजामुद्दीनपुरा, डीएवी इंटर कालेज के कक्षा नौवीं से 11वीं के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रैली सोनीधापा के मैदान से शुरू होकर बाल निकेतन मोड़ होते हुए स्टेडियम जाकर समाप्त हो गई। नगर के नागरिकों को पॉलिथीन बहिष्कार के लिए जागरूक करना, हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए उत्साहित किया गया। इसी क्रम में सभी बच्चों तथा सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा जरूर लगाएंगे। इसी कार्यक्रम के तहत पांच बच्चों को बेस्ट स्लोगन के लिए आशा खत्री तथा डॉ. रूचि अग्रवाल ने सम्मानित किया। पांच बच्चों को सबसे अच्छी सुंदर साइकिल सजावट पर डॉ. माला मित्तल, डॉ. रुचिका मिश्रा ने सम्मानित किया। साइकिल सजावट प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के शुभम गोपाल प्रथम, दयानंद के आनंद प्रकाश द्वितीय, डीएवी स्कूल के सत्यम पांडे तृतीय, लिटिल फ्लावर स्कूल के अंकित सोनकर चतुर्थ, दयानंद के आदित्य पंचम रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के शमीम अहमद, पंकज कुमार, दयानंद स्कूल के आनंद और अंकित सोनकर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के चंद्रजीत यादव ने अपना स्थान प्राप्त किया। क्लब की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने सदैव इस तरह के कार्यक्रम करते रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नूपुर अग्रवाल, आशा खत्री, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. माला मित्तल ,डॉ. रुचि अग्रवाल, नीलम सराफ, डॉ. कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता, डॉ. गुंजन गर्ग ,विद्या चौहान, डॉ. रुचिका मिश्रा, मंजुला जयसवाल, मीना अग्रवाल शामिल रहे।